Role of A Social Worker
समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा :-
समाज कल्याण कार्यक्रम सूचारू रूप से चलते रहें, जनता की आवाज सरकार तक पहुंचे और हर किसी को उसका अधिकार मिलता रहे, ये कुछ प्रमुख कार्य होते हैं सामाजिक कार्यकता के। वे सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। यदि आप मुद्दे उठाकर समाज के लिए काम करना चाहते है तो यह कॅरियर आपको संतुष्ठि भी देगा और पहचान भी।
भूमिका :-
सामाजिक कार्यकार्ता व्यक्ति, परिवार और जन समूहों के सामने पेश आने वाली समस्याओं से जूझने में मदद देते हैं, प्रशासनिक कार्य और अच्छी नेटवर्किगं इस पेशे के लिए अनिवार्य कौशल माने जाते हैं। समाज सेवा काउंसलिंग, शिक्षा और थेरेपी के जरिये हो सकती है। सामाजिक कार्यकर्ता इस मायने में अनूठे होते हैं कि वे एस समस्या को कई पहलओं से देखते हैं। इस पेशे में वेतन दूसरे पेशे के मुकाबले कम है। लेकिन आपको आत्मसंतुष्टि जरूर देगा।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः सोशल वर्क में डिग्री लेने के बाद विभिन्न क्षेत्रो में कई तरह के अवसर हैं। सीधे क्लीनिकल प्रैक्टिस से प्रशासन और एनजीओं में मुद्दों की पैरोकारी तक। सामाजिक कार्यकर्ताओं की जरूरत काॅरपोरेट में भी पड़ती है जहां उन्हें सीएसआर कार्यक्रम और सामुदायक संपर्क से जुड़ना होता है, साथ ही कर्मचारियों को काम के दबाव की चुनौतियों से निबटने में भी मदद करनी होती है कोर्सः बैचलर्स आॅफ सोशल वर्क, बीए (आनर्स) सोशल वर्क योग्यताः 10$2 और समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा।