Social Media Manager Job Description

ब्राॅउकास्टिंग के स्पेशलिस्ट  :-
जब शानदार तरीके से जीत हासिल कर बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने क्या वह समय आपको याद है। क्या उनके ‘यस, वी कैन’ कैंपेन की याद आपके मानस में अब भी है। व्हाइट हाउस तक पहुंचने में उनके करिश्माई व्यक्तित्व, बदलाव के ईमानदार वादों के अलावा लंबी-चैड़ी मीडिया मशीनरी का भी अहम हाथ था। यदि ब्रांड लोगो, उनके विभिन्न मार्केटिंग अभियान आपको लुभाते हैं तो मीडिया मैनेजर का कॅरियर आपके लिए संतोषप्रद हो सकता है।
भूमिका  :-
मीडिया मैनेजर या जिन्हें पब्लिक रिलेंशस आॅफिसर के नाम से जाना जाता है, उनका काम यह होता है कि जिस ब्रांड या प्राडक्ट के साथ वे जुड़े हैं, या जिसका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उसे डिजीटल, टीवी या प्रिंट मीडिया के माध्यम से समुचित प्रचार मिले कि वह टार्गेट आॅडिएंस (लक्षित उपभोक्ता) तक वह संदेश पहुंचाए जिस मकसद से उसे तैयार किया गया था। मीडिया मैनेजरों को अपने क्लाइंट के उत्पादों और टार्गेट आॅडिएंस के मनोविज्ञान की समझ होती है। वे पत्रकारों से इस मायने में भिन्न होते हैं कि वे मीडिया से जुडे़ व्यक्तियों को क्लाइंट तक पहुंचाते है और इसके जरिये क्लाइंट की सेवाओं और उत्पादों को अंतिम उपभोक्ता तक पहंुचाते हैं। इनके क्लाइंट काॅरपोरेट घराने, सरकारी एजेंसियां और यूनिवर्सिटीज आदि हो सकते है। मीडिया मैनेजर का शुरूआती वेतन 15,000 रु. से 30,000 रु. तक हो सकता है, अनुभव बढ़ने के साथ यह 50,000 रु. से 70,000 रु. तक हो सकता है।
जरूरी कौशल  :-
मीडिया मैनेजरों में हर तरह के मीडिया माध्यम के काम की गहरी समझ होती है, प्रिंट से टीवी और नए सोशल मीडिया तक इसके अलावा लोंगो को राजी करने का कौशल भी जरूरी है। एक मीडिया मैनेजर या पीआरअधिकारी को अपने पेशे के बुनियादी हुनर आने चाहिए - नेगोशिएटिंग टेक्निक, मैनेजमेंट स्ेिेकल, राइटिंग स्किल और विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों की कार्य शैली का ज्ञान होना चाहिए और उसी अनुसार अपनी रणनीति और योजना तैयार करनी चाहिए।
कहां पढ़े  :-
कई डिग्री प्रोग्रामों में से आप एक का चयन कर सकते हैः मणिपाल यूनिवर्सिटी से मीडिया और कम्यूनिकेशान में बीए कर सकते है। मैनेजमेंट ओरिएंटेड डिग्री के लिए आप यूपीईएस से बीबीए इन मीडिया मैनेजमेंट कर सकते हैं। बैचलर्स आॅफ जर्नलिस्ट ऐंड माॅस कम्यूनिकेशन एस अन्य लोप्रिय प्रोग्राम है। उपरोक्त संस्थानों के अलावा आप आईपी यूनिवर्सिटी दिल्ली, मौलाना अबुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी आॅफ टेक्नोलाॅजी, दिल्ली यूनिवर्सिटी से भी कोर्स कर सकते हैं।
ग्रैजुएशन के बाद क्या करें  :-
ग्रैंजुएशन के बाद आप पीआर फर्मों, मीडिया हाउसेज, रेडियो स्टेशनों पर काम कर सकते हैं। मीडिया मैनेजर के अलावा अन्य लोकप्रिय जाॅब प्रोफाइल हैं - पीआर अधिकारी, प्रेस आॅफिसर, ब्राडकास्टिंग मैनेजर, कम्यूनिकेशन मैनेजर, मीडिया रिलेशंस स्पेशलिस्ट, सोशल मीडिया मैनेजर आदि। पब्लिक रिलेशन प्रोफेशनलों को एबीसी कंसल्टेंट्स, एलायंस रिक्रूटमंेट एजेंसी एडेको इंडिया, वेबर शैंडविक जैसी कंपनियां लेती हैं।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः मीडिया मैनेजर, पीआर अधिकारी, प्रेस आॅफिसर, ब्राडकास्टिंग मैनेजर, कम्यूनिकेशन मैनेजर, मीडिया रिलेशंस स्पेशलिस्ट, सोशल मीडिया मैनेजर, मार्केटिंग असिस्टेंट, मार्केटिंग कम्यूनिकेशन स्पेशलिस्ट प्रोग्रामः बीए मीडिया ऐंड कम्यूनिकेशन बीबीए, मीडिया मैनेजमेंट, बैचलर्स आॅफ जर्नलिज्म ऐंड माॅस कम्यूनिकेशन, बीएससी मीडिया साइंस योग्यताः 10$2 किसी भी स्ट्रीम से।