Statistician Career and Job Information
उपयोगी डाटा निकालने वाले :-
सांख्यिकी केवल गणित की पढ़ाई करने से कहीं आगे की बात है। यह आंकड़ो (डाटा) को जुटाने, उन्हें पेश करने और उनकी व्याख्या करने से संबंधित है और गणित इस विषय की धड़कन की तरह है। इसमें जितना गणित है उतना ही विज्ञान भी है। यदि आंकाड़ो से प्यार है तो विशाल डाटा वाले इस संसार में स्टेटिस्टीशियन के तौर पर कॅरियर बनाने का विचार कर सकते हैं। आंकड़ो को जुटाने, उनका विश्लेषण करने, व्याख्या करने और प्रस्तुत करने से जुड़े काम स्टेटिस्टीशियन करते हैं, वे कंपनियों को संख्यात्मक आंकड़ो का अर्थ समझने और रूझानों का पता लगाने और भविष्य को समझने में मदद करते हैं। बिग डाटा की शुरूआत के चलते सांख्यिकीविदों की मांग बढ़ी है।
कोर्स :-
यदि संभाव्यता और गणित में गहरी रूचि है तो सांख्यिकी में स्नातक डिग्री की पढाई आदर्श विकल्प होगा। इसके लिए बसवेदक को गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं उŸाीर्ण होना चाहिए। इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट कोलकाता और बैंगलोर में प्रवेश पाने के लिए प्रवेश परीक्षा की बाधा को पार करना होगा। कुछ संस्थान 12वीं के अंको के आधार पर प्रवेश देते है। व्यावहारिक और सैद्धांतिक पहलुओं में समान जोर देने के कारण यह छात्रों को संभाव्यता सांख्यिकी विधि की गहरी जानकारी देता है। कोर्स छात्रों को डाटा की व्याख्या करने के कौशल से लैस करने के लिए संवाद, प्रबंधन और सांख्यिकी कौशल से लैस करता है। सांख्यिकीविदों का शुरूआती वेतन 20-30 हजार रु. मासिक होता हैं।
एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः स्टेटिस्टीशियन, डाटा एनालिस्ट, मार्केट रिसर्च एनालिस्ट प्रोग्रामः बीएससी-स्टेटिस्टिक्स (3 वर्ष)।