Visual Merchandiser Jobs in India

शाॅपिंग रूझान के जानकार  :-
क्या आपको यह बात अजीब लगी कि दो प्रमुख काॅफी ब्रांडो ने अपने कैफे पास-पास क्यों खोले? क्या आप जानना चाहते है कि एक ही जगह पर एक जैसे दो मालों में बिक्री से जुड़े आंकड़ो में अतंर क्यों है? यदि ऐसा है तो विजुअल मर्चेडाइजिंग का कॅरियर आपके लिए उपयुक्त हो सकता है। कौन, क्या, कब, कहां और कैसे खरीददारी करता है ये बातें विजुअल मर्चेंडाइजिंग का मूल हैं। यह ग्राहकों को समझने, उनको लंबे समय तक जोडे़ रखने और उनको अनूठा शाॅपिग अनुभव देने से जुडा़ क्षेत्र है। यदि फैशन और ब्रांडों के प्रति रूझान है और ग्राहकों को आकर्षक तरीके से उत्पादों को दिखाने में रूचि रखतें हें तो यह विकल्प टटोला जा सकता है।
भूमिका और अवसर  :-
अपने डिजाइन कौशल का प्रयोग करते हुए रिटेल बिजनेस या अन्य संगठनोें की छवि, उत्पादों और सेवाओं का बढावा देना विजुअल मर्चेंडाइजरों का काम होता है। वे ग्राहकों को लुभाने और खरीदने के लिए राजी करने के लिए स्टोर को श्रेष्ठ तरीके से व्यवस्थित करते हैं, उत्पादों के डिस्प्ले, रखे जाने के स्वरूप को बेहतर बनाते हैं। लेवी स्ट्राॅस, प्रोवोग, शाॅपर्स स्टाप, पैंटालुन्स, इबोनी और लिलीपुट जैसे बड़े ब्रांडों में मर्चेडाइजरों को मौके मिलते हैं। विजुअल मर्चेडाइजर का शुरूआती स्तर पर औसत मासिक वेतन 20-35 हजार रूपये मासिक होता है।
जाॅब पाने का सबसे अच्छा तरीका होगा रिटेल ब्रांडों की वेबसाइट पर जाकर इनके कॅरियर्स सेक्शन से उपलब्ध पदों के बारे मे जानकारी जुटाकर आवेदन करना। स्टोर मैनेजर या एरिया मैनेजर से बात करना या मेल के जरिये खाली पदों के बारे में जानकारी भी ली जा सकती हैं।
एक नजर में  :-
कॅरियर विकल्पः मर्येडाइजर, स्टोर मैनेजर, इवेंट डिजाइनर, मार्केटर, स्टाइलिस्ट प्रोग्रामः डिप्लोमा इन विजुअल मर्चेडाइजिंग, बीएससी फैशन बिजनेस एंेड रिटेल मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट इन फैशन रिटेलिंग ऐंड विजुअल मर्चेडाइजिंग अवधिः सर्टिफिकेट (3 माह), डिप्लोमा (6 माह), स्नातक (3 वर्ष) योग्यताः किसी भी विषय में के साथ 12वीं उŸाीर्ण।