Wine Technician Job Career in India

वाइन का पारखी बनाने वाला देश :-
यह जानना आश्चर्यजनक हो सकता है कि वाइन हमारी संस्कृति से बहुत पहले से जुड़ी है। सिंधुघाटी सभ्यता के दौरान भी अंगूरों के बागों के निशान पाए गए हैं। देश में कई बार पूर्ण शराबबंदी की मांग की गई फिर भी माना जाता है कि वाअन में एल्कोहल की मात्रा तुलनात्मक रूप से कम होती है इस तथ्य ने इस व्यवसाय को बढ़ाने में बड़ी भमिका निभाई है और लगभग सभी राज्यों में आसानी से इस उद्योग को बिना चुनौती और बाधा के आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।
यदि आप तेजी से आगे बढ़ते इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने की ख्वाहिश रखते हैं तो वाइन टेक्नीशियन बनने का लुभावना कॅरियर चुन सकते हैं।

भूमिका :-
वाइन टैक्नीशियन के काम में वाइन के नमूने की प्रयोगशाला में जांच करना, उसमें जरूरी तत्व डालना, और अंगूर के रस का स्वाद जांचना और वाइन प्रेस की मदद से रस निकालना आदि शामिल होता है। वाइन निर्माण की पूरी प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण में भी में ये इहम भूमिका निभाते हैं। ये हर चरण, प्रयोगशाला में फल से रस निकालने जाने से लेकर बोतलों में वाइन भरे जाने तक, की प्रक्रिया की जांच के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। भारत में वाइन टेक्नीशियन का वेतन 25-40 हजार रु. मासिक के लगभग होता है जबकि अनुभवी पेशेवर 1.5 लाख रूपये वेतन पा सकते हैं।

वाइन टेक्नोलॉजी :-
वाइन तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल विज्ञान और तकनीक को वाइन टेक्ननोलॉजी कहा जाता है। इसमें अंगूरों के चुनाव, किण्वन से लेकर तापमान नियंत्रण, सही अवयव मिलाने और इसे बोतलों में भरने से जुड़े सभी काम शामिल है।

योग्यता और संस्थान :-
वाइन टेक्नीशियन बनने के लि वाइन टेक्नीलॉजी में पूर्णकालिक स्नातक डिग्री करनी होगी। उम्मीदवार ने विज्ञान समूह के साथ 12वीं उत्तीर्ण कर रखी है तो वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। गार्गी एग्रीकल्चर रिसर्च एड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, नाशिक; अगस्ति आर्ट्स कॉमर्स एड दादासाहब रूपवते साइंस कॉलेज अकोले से कोर्स किया जा सकता है।

कोर्स के बाद विकल्प :-
स्नातक कोर्स करने बाद टेक्नीशियन देश में पर्याप्त अवसर पा सकते हैं। इनकी सेवाएं अधिकतर वाइन कंपनियों द्वारा ली जाती हैं। इनमें सुला वाइनयार्ड्स, ग्रोवर वाइनयार्ड्स, चैट्यू ओर वाइनयार्ड्स, चैट्यू इनडेज, फोर सीजंस वाइनयार्ड, फ्रटेली वाइनरी और यांॅर्क वाइनरी जैसे नाम शामिल हैं। इन पेशवरों को वाइन टेक्नीशियन, सेलर वर्कर, टेस्टिंग रूम सेल्स, ग्रांउड सुपरवाइजर, हार्वेस्ट मैनेजर, वाइनयार्ड मैनेजर, वीटीकल्चर इंस्ट्रक्टर, वाइनमेकर जैसे पद दिए जाते हैं।

एक नजर में :-
कॅरियर विकल्पः वाइन टेक्नीशियन, सेलर वर्कर, टेस्टिंग रूम सेल्स, ग्रांउड सुपरवाइजर, हार्वेस्ट मैनेजर, वाइनयार्ड मैनेजर, विटीकल्चर इंस्ट्रक्टर, वाइनमेकर प्रोग्रामः बीएससी इन वाइन टेक्नोलॉजी अवधिः तीन वर्ष योग्यताः विज्ञान से 12वीं।