खुलकर कहिए दिल की बात 

कई मौकों पर लोग एक जैसी सोच के लोगों के साथ अपनी बात को शेयर करना चाहते हैं,पर उन्हें सही मंच नहीं मिल पाता। अब आप eChunav एप की मदद से अपने फोन से कई मुद्दों पर अपनी राय रख सकते है। एप लॉन्च करने पर या तो आप दिन का सवाल चेक कर सकते है या किसी खास विषय से संबंधित सवालों के सेक्शन में जा सकते है। अपना नजरिया दर्शाने के लिए आप सवाल के मौजूद विकल्पों में से किसी एक को वोट कर सकते है। यूजर वोट्स के ग्राफ की मदद से आप उस टॉपिक पर लोगों की आम राय पता कर सकते है। अगर आप किसी प्रश्न पर कमेंट करना चाहते है तो आपको फ्री रजिस्टर करना पडेगा। आप अपना सवाल भी सुझा सकते है।