एसएमएस के लिए एक खास एप 

अब एक एसएमएस रिप्लेसमेंट एप Truemessenger आपकी लाइफ को आसान बना सकता है। यह एक मुफ्त एप है, जो सिर्फ एंड्रॉइड पर काम करता है। यह डिफॉल्ट एस एमएस एप को रिप्लेस कर देता है। इसकी इजाजत सिर्फ एंड्रॉइड ओएस देता है। यह एप केवल भारत में ही उपलब्ध है। टूककॉलर की तरह यह एप कॉलर की पहचान करता है। अगर किसी व्यक्ति ने आपको कोई टेक्स्ट भेजा है तो आपकी एड्रेस बुक में नाम न होने पर भी यह अपने डाटाबेस से खोजकर उसका नाम बता सकता है। इसमें ऑटोमैटिक स्पैम ब्लॉकिंग फीचर भी है। इकसी मदद से स्पैम मैसेज अपने आप गायब हो जाते है। आप मेन्यूअली भी खास नंबर्स ब्लॉक कर सकते है।