एसएमएस के लिए है एक खास एप
अब एक एसएमएस रिप्लेसमेंट एप Truemessenger आपकी लाइफ को आसान बना सकता है। यह एक मुफ्त एप है, जो सिर्फ एंड्रॉइड पर काम करता है। यह डिफॉल्ट एसएमएस एप को रिप्लेस कर देता है। इसकी इजाजत सिर्फ एंड्रॉइड ओएस देता है। यह एप केवल भारत में ही उपलब्ध है। ट्रुकॉलर की तरह यह एप कॉलर की पहचान करता है। अगर किसी व्यक्ति ने आपको कोई टेक्स्ट भेजा है तो आपकी एड्रेस बुक में नाम न होने पर भी यह अपने डाटाबेस से खोजकर उसका नाम बता सकता है। इसमें ऑटोमैटिक स्पैम ब्लॉकिंग फीचर भी है। इसकी मदद से स्पैम मैसेज अपने आप गायब हो जाते हैं। आप मेन्युअली भी खास नंबर्स ब्लॉक कर सकते हैं।