एप करता है वकीलों का काम आसान
आपने वकीलों को फाइल्स से भरे भारी सूटकेस पकड़े देखा होगा। अब यह नजारा बीते जमाने की बात हो जाएगा। जी हां, SoOLEGAL नामक एप से यह मुमकिन होगा। यह एप वकीलों की क्लाइंट मैनेजमेंट की समस्या हल करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए वकील को इसे डाउनलोड करने के बाद पेशे से जुड़ी जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद एक अकाउंट बन जाएगा, जिसमें वह सारी जानकारी को रख सकेंगे। एप् की मदद से वह अपने क्लाइंट, केस, कोर्ट की तारीख और अन्य अपडेट्स का लेखा-जोखा फोन में सेव कर सकते हैं। शुरुआती स्तर में यह एप गूगल प्ले स्टोर पर ही उपलब्ध है, पर बहुत जल्द एप्पल के एप स्टोर पर भी इसे उपलब्ध होगा। इस एप का इस्तेमाल अभी तक अलग-अलग राज्यों में वकीलों, लॉ फर्म्स, बार काउंसिल, बार असोसिएशन और पैरालीगल सविर्सेस कर रही हैं। यह एप वकीलों के ऑफिस असिसटेंट की तरह होता है, जिसमें उन्हें रिमाइंडर्स/स्टेट्स रिपोर्ट/सुनवाई की तारीख समय पर मिलती है और वे इसमें सुनवाई और मीटिंग्स का लॉग भी बना सकते हैं।