कस्टमर केयर पर समय बचाएगा एप
कोई भी व्यक्ति किसी कंपनी की कस्टमर केयर सर्विस पर समय खर्च करना नहीं चाहता, पर कई बार स्थितियां ऐसी आ जाती है कि आपको न चाहते हुए भी बात करनी पड़ती है। जटिल आईवीआर मेन्यू और मशीनी भाषा के कारण कई बार काफी गुस्सा आता है। ऐसे में आप Aino एप की मदद ले सकते हैं। आप इसकी लिस्ट में से अपनी क्वैरी चुन सकते हैं और यह संबंधित ब्रांड से आपको कॉलबैक की व्यवस्था करेगा। यह भारत के 200 से ज्यादा ब्रांड्स को सपोर्ट करता है। एप शरू करने पर आपको उन ब्रांड्स का चयन करना होगा, जिनसे आप कॉन्टैक्ट करना चाहते हैं। ब्रांड्स अलग-अलग कैटिगिरी में हैं । ब्रांड्स का चयन करने के बाद आपको माई ब्रांड्स सेक्शन में जाना होगा और किसी ब्रांड पर टैप करना होगा। इससे कस्टमर केयर ऑप्शन्स के साथ एक मेन्यू नजर आएगा। यहां आप अपनी जरूरत के हिसाब से क्वैरी या रिक्वेस्ट चुन सकते हैं। आप इसमें कॉलबैक का समय तय कर सकते है। या तुरंत कॉल ले सकते हैं। इस एप् का रिप्रेजंटेटिव कंपनी को कॉल करके आपका समय बचाता है।