बच्चों की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगा एप
ईवोस्कूल कम्प्लीट कम्यूनिकेशन प्लेटफॉर्म है। यह स्कूल प्रशासन ,फैकल्टीज ,स्टूडेंट्स और अभिभावकों को एक साथ लाकर स्कूल परिसर में नया सुरक्षा चक्र मुहैया कराता है। इस एप को ईवोटैग के साथ जोडा गया है जो एक छोटा सा वाटरपू्रफ बैच है जिसमें जीपीएस ट्रैकिंग की सुविधा है। इससे स्कूल के बाहर रास्ते में भी बच्चों की स्थिति का पता लगा सकते है। ईवोस्कूल में एक हाई टेक ट्रांसपोर्ट ट्रैकिंग सिस्टम को एक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन के साथ जोडा गया है जो स्कूल परिसर मे आपके बच्चे की मौजूदगी स्मार्टफोन पर बता देता है। इस एप की मदद से स्कूल प्रशासन और अभिभावक स्कूल में और बच्चों के घर पहुंचने तक रास्ते में उनकी सुरक्षा पर भी नजर रख सकते है।