एक एप में शामिल हैं सारे एप्स
हम अपने स्मार्टफोन में अलग-अलग कारणों से कई एप्स इंस्टॉल करते हैं। ज्यादातर लोग कैब्स, रेस्टोरेंट और रिचार्ज व बिल पेमेंट के लिए एप्स इंस्टॉल करते हैं। अब आप Tapzo एप से ये सारे काम आसानी से पूरे कर सकते हैं। इस सिंगल एप में 35 से ज्यादा अलग-अलग एप्स के फंक्शन मौजूद हैं। पहली बार शुरुआत करने पर आपसे एक प्रोफाइल तैयार करने के लिए कहा जाता है। इसके बाद यह टाइल आधारित इंटरफेस दर्शाता है। इसमें अलग-अलग कैटिगिरी (रिचार्ज, कैब, फूड, बिल पेमेंट, क्रिकेट आदि) होती हैं। आप किसी भी कैटेगिरी का चुनाव करें। इससे आप एक डेडिकेटेड पेज पर पंहुच जाते हैं, जहां आपको जरूरी जानकारियां भरनी पड़ती हैं। आप चाहें तो डिस्कांउट व ऑफर्स की लिस्ट में से चुनाव कर सकते हैं। एप आपको ट्रांजिक्शन को पूरा करने की सुविधा भी देता है। यह आपको रोजाना न्यूज और ऑनलाइन वेंडर्स से ऑफर्स का स्रोत पेश करता है। यह एप एंड्रॉइड और आईओएस के लिए फ्री उपलब्ध है। बहुत सारे एप्स रख-रखकर परेशान हो गए हैं तो एक बार इसे इस्तेमाल करें।