ब्लैक एंड व्हाइट इमेज के लिए एप
अगर आप स्मार्टफोन से हमेशा रंगीन फोटोज कैप्चर करते हैं तो आपको कभी कभी ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज भी ट्राई करनी चाहिए। इसके लिए आप Lenka एप इस्तेमाल कर सकते है। अन्य कैमरा एप्स में ब्लैक एंड व्हाइट सिर्फ एक शूटिंग मोड पर होता है , जबकि यह एप सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट इमेज कैप्चर करता है। इसमें आप ऑटो फोकस का ऑन या ऑफ कर सकते है। इसमे वार्मर और कूलर इफेक्ट भी मौजूद है। इसका हाई कॉन्ट्रास्ट मोड डीपर ब्लैक्स इनेबल कर सकता है। कॉन्ट्रास्ट को व्यवस्थित करने के लिए एक स्लाइडर मौजूद है। फोन फ्लैश के लिए यह एप बल्ब मोड भी ऑफर करता है। यह फोटो के लिए सब्जेक्ट को राशन करता है। इस एप में प्रयोग करने की आजादी मिलती है, क्योंकि सेटिंग्स में जो भी बदलाव करते हैं वह तुरंत लाइव प्रिव्यू में दिखाई देने लगता है। इमेज कैप्चर करने के बाद कई एडिटिंग ऑप्शन्स जैसे क्रॉप और रोटेट मिल जाते है। इसके बाद इमेज को गैलेरी या सोशल नेटवर्क्स पर एक्सपोर्ट कर सकते है। यह एप एंड्रॉइड और आईओएस के लिए मुफ्त है।