बैंकिंग एग्जाम की तैयारी के लिए एप

अब ज्यादातार युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इंटरनेट पर मौजूद वेबसाइट्स और एप्स की मदद लेने लगे हैं। यहां उन्हें विशेषज्ञों की राय और अपनी समस्या का समाधान तुरंत मिल जाता है। इससे उनका काफी समय बचता है। बैंकिंग एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी गूगल प्ले पर खास एप TIME4BANK  पेश किया गया है। इस एप के माध्यम से स्टूडेंट्स को रोजाना मुफ्त टेस्ट देने और खुद को परखने की सुविधा मिलती है। साथ ही जॉब्स के नए-नए अलर्ट और परीक्षा की अधिसूचना के बारे में जानकारी मिल जाती है। इसमें पिछली परीक्षाओं का विश्लेषण भी किया जाता है। इसमें आपकी वर्ड पावर बढ़ाने के लिए एक खास फीचर भी हे। यह डिजिटल फ्लैश कार्ड के प्रयोग से आपके शब्द भंडार को मजबूत कर सकता है। यह एक फ्री एप है। एंड्रॉइड यूजर्स इस एप को आसानी से डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।