असिस्टेंट की मदद कमाल की है

अगर आप किसी खास एप की मदद से अपनी सर्च को आसान बनाना चाहते हैं तो ेंपेजंदज नाम का एप आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इस एप में एक आईडी बनाने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इसके बाद आप एप की मदद से किसी भी तरह की जानकारी ले सकते है। यहां आप बोलकर किसी भी सवाल का जवाब पूछ सकते है। सवालों का जवाब देने के लिए एप गूगल और वीकिपीडिया का इस्तेमाल करता है। एप में आप अंग्रेजी, जर्मन, रशियन, स्पैनिश आदि भाषाओ में बात कर सकते हैं। आप कीबोर्ड की मदद से भी सवाल पूछ सकते हैं। अगर किसी प्रशन का उत्तर नही मिलता तो एप माफी मांगता है। इस एप को एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए तैयार किया गया है। गूगल प्ले पर यह एप मुफ्त है। प्रीमियम फीचर्स के लिए कुछ कीमत देनी होगी।