बेहतरीन टर्बोक्वॉड यूएसबी ट्रैवल चार्जर 

टार्गस ने हाल ही में अपना नया उत्पाद टर्बोक्वॉड यूएसबी ट्रैवल चार्जर पेश किया है। यह चार्जर तेज होने के साथ मल्टी पोर्ट वाला और अंतराष्ट्रीय मानकों के अनूकुल है। यात्रा में यह काफी मददगार साबित होता है। यह बीआईएस प्रमाणित है जिसमें भारत सरकार क नियमों के अनुसार 3 पिन एसी प्लग मौजूद है। चार्जर के सभी चार यूउसबी पोर्ट्स में कुल 4.8 एंपियर चार्जिग पावर मिलती है। इसके 5 इंटरचेंजेबल एसी प्लग है। जिससे यह सुविधाजनक बन जाता है। यह तरह की यात्रा के लिए फिट है। प्रत्येक यूएसबी में स्मार्ट डिटेक्शन तकनीक ऑटोमेटिक तरीके से डिवाइस की चार्जिग जरूरत के हिसाब से अधिकतम चार्जिंग स्पीड देती है। इससे तीन फुल साइज के आईपैड या दो आईपैड्स और दो स्मार्टफोन एक बार में चार्ज हो सकते है। यह लैपटॉप बैग ,ट्रैवल केस ,हैंड बैग या छोटे पाउच में फिट हो सकता है। 5 इंटरचेंजेबल एसी प्लग्स वाला यह चार्जर कई देशों में काम कर सकता है। यह तय करता है कि मौजूद पावर को सर्वोतम तरीके से विभिन्न डिवाइसेज में बांटा जाए।