रिंगटोन बदलो और पाओ रिवाडर्स प्वॉइंट    

ऐसे कई एप्स हैं, जो रिवार्ड प्वॉइंट्स ऑफर करते हैं। इनमें से कुछ एप्स लॉक स्क्रीन्स को रिप्लेस कर देते हैं, तो कुछ फ्री टॉक टाइम के बदले में एड दिखाते हैं, कुछ एप्स अपना यूजर बेस बढ़ाने के लिए रिवार्ड देते हैं। अगर आप फोन रिंगटोन रिप्लेस करने के लिए Pay tunes  एप इस्तेमाल करते हैं तो यह रिवार्ड ऑफर करता है। एप इंस्टॉल करने के बाद आपको फोन नंबर, नाम और आयु को वेरिफाई किया जाता है। एप डिफॉल्ट रिंगटोन को रिप्लेस कर देता है। एक प्वॉइंट्स के लिए 15 सेकंड की अवधि का कॉल अटैंड करना होगा। हर 30 प्वॉइंट्स से आपको 10 रुपए की रिचार्ज वैल्यू मिलती है। यह एप नई रिंगटोन के लिए आपका डाटा कनेक्शन इस्तेमाल करता है।