क्लिप पावर बैंक से होंगे काम आसान
यूनिवर्सल पावर बैंक क्लिप में 5200 एमएएच की पावरफुल बैटरी मौजूद है। इसका डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है। इसमें आकर्षक ब्रश्ड मेटल फिनिश है। इसमें इन-बिल्ट शार्ट सर्किट सेफ्टी प्रोटेक्शन है। साथ ही इसमें एलईडी फ्लैशलाइट मौजूद है जो टॉर्च का काम करती है। क्लिप यूनिवर्सल पावर बैंक आपकी जेब और पर्स में आसानी से फिट होता है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन, फैबलेट और टैबलेट को कहीं भी, कभी भी चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए किसी तरह के प्लग प्वॉइंट की जरूरत नहीं है। बस अपने पसंदीदा डिवाइस को इससे कनेक्ट करिए और आप कहीं भी जाने के लिए तैयार हैं। इसमें लिथियम ऑयन रिचार्जेबल बैटरी है। यह बैटरी सुनिश्चित करती है कि आप लंबे समय तक अपने गैजेट का आनंद ले सकें। ओवर-करेंट, ओवरचार्ज, ओवर डिस्चार्ज और शॉर्ट सर्किट जैसे इसके इन-बिल्ट मल्टी-प्रोटेक्शन सर्किट्स इसे विश्वसनीय और सुरक्षित पावर हाउस बनाता है। टीनेक्स्ट का यह पावरफुल पावर बैंक ट्रेवलर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।