क्लाउड सर्विसेज को करें मैनेज 

अगर आप अलग अलग क्लाउड स्टोरेज  प्रोवाइडर्स की सेवाएं लेते हैं तो आपको हर एक अलग अलग एप इंस्टॉल करना होगा, लेकिन अब आप Unclouded एप की मदद से सिंगल इंटरफेस से ज्यादातर क्लाउड स्टोरेज को मैनेज कर सकते है। यह एप अभी ड्रॉपबॉक्स ,गूगल ड्राइव ,बॉक्स और वन ड्रॅाइव के साथ काम करता है। इसमें बिल्ट इन फाइल एक्सप्लोरर और पावरफुल सर्च फंक्शन है। यह बताता है कि किस तरह की फाइल्स ने कितना स्पेस घेर रखा है। इसमें आप डुप्लीकेट फाइल्स को खोजकर डिलीट भी कर सकते है। यह डिफॉल्ट एप्स के मुकाबले आराम से काम करता है। इसमें कई उपयोगी फीचर्स हैं। यह एंड्रॉइड के लिए फ्री है।