अपने आस-पास के लोगों से जुड़िए
आज के दौर में हर व्यक्ति अपने आस-पास की खबरें सबसे पहले जानना चाहता है। ऐसे में आप Cityscape एप की मदद ले सकते हैं। यह लोकल नेटवर्किंग एप है, जो आपके इलाके में हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी देता है। यह पूरे शहर के बजाय आपके खास इलाके से जुड़ी खबरें देता है। पहली बार एप रन करवाने पर यह आपकी लोकेशन पता करता है। आप चाहें तो अलग से कोई और लोकेशन भी चुन सकते हैं। आपको किसी अकाउंट को साइन अप करने की जरूरत नहीं है। एप आपको इवेंट, क्लासीफाइड, न्यूज और अन्य यूजर्स के लाइक व कमेंट देखने की सुविधा देता है। आस-पास के लोगों के साथ जुड़ने के लिए एप उपयोगी है।