तैयार कीजिए मनपंसद इमेज
अगर आप फ्री फोटो एडिटिंग एप चाहते हैं, जिसमें कस्टम फिल्टर्स क्रिएट करने की सुविधा हो तो आप Mix एप का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें आप गैलेरी से या इन एप कैमरे से नई फोटो इम्पोर्ट कर सकते है। इसका इंटरफेस प्रीसेट फिल्टर्स के साथ फोटो का प्रिव्यू दर्शाता है। फिल्टर सलेक्ट करने के बाद एप आपकी पंसद के अनुरूप फिल्टर के इफेक्ट को कस्टमाइज कर सकता है। आप शार्पनेस ,टैपरेचर ,लेवल और अपरेचर इफेक्ट्स में बदलाव कर सकते है। इसमें आप टेक्स्चर भी जोड सकते है। आप चाहें तो फोटो में किसी खास रंग का लेवल भी बदल सकते है। फोटो को तैयार करने के बाद आप इसे इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर सकते हैं।