मोबाइल फोन को बनाएं माउस

अगर आप अपने साथ अलग से माउस नहीं रखना चाहते हैं तो आप अपने स्मार्टफोन को ही माउस की तरह काम में ले सकते हैं। इसके लिए आप रिमोट माउस नाम का एप काम में ले सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने मोबाइल फोन से अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप को कंट्रोल कर सकते हैं। इस एप को अपने फोन में इन्स्टॉल करें। अब पर जाएं और लैपटॉप/मैक/डेसकटॉप पर रिमोट माउस सर्वर इन्स्टॉल करें और एक ही वाई-फाई नेटवर्क से अपने लैपटॉप और फोन को कनेक्ट करें। जब मोबाइल एप आपका कम्प्यूटर स्कैन कर ले, तो उसे कनेक्ट कर लें। इससे फोन को टचपैड या की बोर्ड में बदल सकते हैं। इससे फोन को रिमोट की तरह काम में ले सकते हैं।