इंटर्नशिप के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

भारतीय छात्रों को इंटर्नशिप खोजने में मदद करने के लिए इंडिया काउंसिल फॉर टेक्नीकल एजुकेशन (एआईसीटीई) व internshala.com  ने एमओयू साइन किया है। इस एमओयू के अनुसार एआईसीटीई के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों के छात्र अब इंटर्नशाला की सहायता से मुफ्त में इंटर्नशिप्स खोज सकते हैं। 40000 से ज्यादा कंपनियां हर साल इंटर्नशाला का उपयोग 4 लाख से ज्यादा इंटर्नशिप्स पोस्ट करने के लिए करती हैं। इसके अलावा इंटर्नशाला विद्यार्थियों को उनके कॅरियर मार्गदर्शन में भी सहायता करेगा। वर्ष 2010 में इंटर्नशाला की स्थापना हुई।