फोन पर मिलेगी डॉक्टर की सलाह

आज के दौर में कई लोगों के पास कंसल्टेशन के लिए डॉक्टर के पास जाने का समय भी नहीं होता। ऐसे में Doctor Insta  काफी उपयोगी साबित हो सकता है। यह एंड्रॉइड और आईओएस के लिए फ्री है। यह आपके स्मार्टफोन से डॉक्टर से कंसल्ट करने की सुविधा देता है। यह चौबीसों घंटे काम करता है। इसके लिए आपको स्मार्टफोन या ईमेल से फ्री रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। इसके बाद आप डॉक्टर से सवाल पूछ सकते हैं या अप्वॉइंटमेंट शेड्यूल कर सकते हैं। इसके मुख्य इंटरफेस में नौ टाइल्स हैं, जो अलग-अलग कैटेगिरि जैसे मेडिकल, साइकोलॉजी, डाइट आदि पेश करती हैं। जब आप किसी कैटिगिरि का चुनाव करते हैं तो आप नए पेज पर चले जाते हैं जहां आप डॉक्टर को सर्च कर सकते हैं। आप चैट से डॉक्टर से फ्री सवाल पूछ सकते हैं। यहां कोई तय समय नहीं है कि आपको जवाब कब मिलेगा। एप आपको चुनिंदा डॉक्टर्स को वॉइस या वीडियो कॉल करने की सुविधा भी देता है। इस कंसल्टेंशन के लिए आपको 400 रुपए प्लस टैक्स का भुगतान करना पड़ता है।