ईमेल क्लाइंट से होगा काम आसान
ज्यादातर स्मार्टफोन्स में बाई डिफॉल्ट ईमेल या थर्ड पार्टी सर्विसेज के सेटअप में काफी दिक्कतें आती हैं क्योंकि आपको कई टेक्नीकल एंट्रीज करनी पड़ती हैं ऐसे में आईओएस और एंड्रॉइड के लिए मुफ्त एप CloudMagic काफी मदद कर सकता है। यह ईमेल क्लांइट चीजों को सरल बनाता है और आपके लिए सारे काम अपने आप कर देता है। आपको बस अपना ईमेल प्रोवाइडर ( गूगल एप्स, ऑफिस 365, आईक्लाउड, आईएमएपी आदि) चुनना पड़ता है। इसमें आपको हर तरह के उपयोगी टूल्स मिलते हैं। आप चाहें तो पासवर्ड लगा सकते हैं और पुश नोटिफिकेशन प्राप्त कर सकते हैं।