हर रूट की बस पर रहेगी निगाह
अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करते हैं तो टै्रफिक से आसानी से बच सकते हैं। हर किसी के लिए बस या मेट्रो के रूट और शेड्यूल को याद रखना आसान नहीं होता। ऐसे में आप Rider एप की मदद ले सकते हैं। यह आपकापे विभिन्न शहरों के लिए लाइव अपडेट्स देने के साथ-साथ बस, ट्रेन और मेट्रो के रूट और शेड्यूल के बारे में ऑफलाइन भी बताता है। फर्स्ट रन पर यह एप आपकी लोकेशन डिटेक्ट करता है। आप चाहें तो शहरों की लिस्ट से इसे बदल भी सकते हैं। इसके बाद आप रूट्स पता कर सकते हैं, एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन की बसों के बारे में जान सकते हैं। यह यात्रा में लगने वाले समय और दूरी के बारे में भी जानकारी देता है।