पासवर्ड याद रखने की टेंशन से मुक्ति
आप अपने सभी पासवर्ड्स एक साथ नहीं रख सकते और मल्टीपल डिवाइसेज के लिए एक ही पासवर्ड रखना भी समझदारी नहीं है। अब आप पासवर्ड मैनेजर Onsafe एप पर ऑनलाइन पासवर्ड ,इंटरनेट बैंकिंग लॉगइन , क्र्रेडिट व डेबिटकार्ड , हर तरह की आईडी ,प्राइवेट फोन नंबर , लॉयल्टी कार्ड ,पासपोर्ट ,वाई.फाई पासवर्ड ,साफ्टवेयर लाइसेंस आदि कई चीजें स्टोर कर सकते है। पहली बार में आपको सेटअप करना पडता है। आप जानकारियों को एप में या ड्रॉपबॉक्स , आइक्लाउड आदि में स्टोर रखने का विकल्प चुन सकते है। हर बार एप को खोलने पर ऑथेंटिकेशन के लिए पूछा जाता है। यह एप आईओएस डिवाइस पर ही काम करता है। यह मुफ्त एप है।