ट्यूनैबिलिटी से देगी लाइटिंग का मजा
अगर आप अपने घर में स्मार्ट लाइटिंग चाहते हैं तो तिस्वा लाइटिंग अपना सकते हैं। तिस्वा में ट्यूनैबिलिटी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके लाइटिंग सोल्यूशन की नई रेंज पेश की गई है। ट्यूनैबिलिटी फीचर तिस्वा को दूसरे लाइटिंग प्रोडक्ट्स से अलग बनाता है। यह फीचर ’कलर टैंपरेचर’ कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है। ट्यूनैबिलिटी की मदद से घर में लाइटिंग सिस्टम को सुकूनदायक बनाया जाता है। ट्यूनैबिलिटी को मास्टर कंट्रोलर एवं ड्राइवर्स के माध्यम से हासिल किया जाता है। यह वार्म एवं कूल एलईडी चिप्स से लाइट को कंट्रोल कर सकती है। इसमें आप कमरे के मुताबिक लाइट का चुनाव कर सकते हैं। इससे आपके घर की खूबसूरती काफी बढ़ जाती है। और लाइटिंग के कलर व सिस्टम का पूरा कंट्रोल आपके हाथ में होता है। इस लाइट की एक और खासियत है कि इसमें आप अपनी बिल्ड़िग के इंटीरियर के अनुरूप लाइटिंग का चुनाव कर सकते हैं। तिस्वा लाइटिंग से आपको घर में कूल अहसास होता है। इससे आपके घर में ऊर्जा की खपत भी काफी कम हो सकती है।