जनउन्नति पैड से होगा सबको लाभ
एमआईटी, ईटेल और डेटामिनी ने साथ मिलकर टीपीओएस 7 जनउन्नति पैड लॉन्च किया है। यह अपनी तरह का पहला इस्तेमाल में आसान और टच इनेबल्ड मोबाइल उपकरण है। इसमें आधार कार्ड की सत्यता जांचने के लिए फिगंरप्रिंट स्कैनर लगा हुआ है। इस टैबलेट का इस्तेमाल सरकार की प्रमुख ई गर्वर्नेस पहलों को लागू करने में हो सकेगा। इसमें लगे फिंगर प्रिंट स्कैनर ,पेमेन्ट कार्ड रीडर और बारकोड रीडर स्कैनर के जरिए विभिन्न येजनाओं के लाभार्थियों को उनके बैंक बचत खातों से जुडे आघार कार्ड के माध्यम से डायरेक्ट बेनेफिट्स ट्रांसफर किया जा सकेगा। गौरतलब है कि इस पैड से कई महत्वपूर्ण येजनाओं की मॉनिटरिंग आसानी से संभव हो पाएगी।