मिलेगी हर कॉल की पूरी जानकारी
अगर आप एक ग्लोबल टेलीफोन डायरेक्टरी तलाश रहे है तो आप एप इस्तेमाल कर सकते है। यह एंड्रॉइड डिवाइसेज के लिए मुफ्त है। यह टूकॉलर की तरह है पर इसमें ज्यादा फीचर्स है। जब आप इसे इंस्टॉल करते है तो यह आपका फोन नंबर वेरिफाई करता है और आपको अपनी फोन बुक सर्वर पर अपलोड करने का विकल्प देता है। आप अपलोड रिक्वेस्ट को ठुकरा भी सकते है। शुरूआती सेटअप के बाद नोटिफिकेशन विंड अपने आप इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स की जानकारी देती है। इसका इंटरफेस करलफुल और आसान है। यह डिफॉल्ट कॉल स्क्रीन को रिप्लेस करके फल स्क्रीन पॉप अप दर्शाता है। आप एप में खास नंबर्स भी सर्च कर सकते है।