एप से जाने बेस्ट प्लान के बारे में
आपको कैसा लगे, सदि आपके डिवाइज पर प्रीपेड रिचार्ज या पोस्टपेड प्लान आपके यूजेज के अनुरूप हो । आज के दौर में कई तरह के प्लान हैं, ऐसं में आपके लिए उपयोगी प्लान चूनना वाकई कठिन हो जाता है । एंड्रॉइड के लिए फ्री smartapp एप की मदद से आपको इस बारे में सुझाव मिल सकते हैं । एप आपकी वॉइज कॉलिंग, डाटा यूजेज और टेक्स्ट पैटर्न का विश्लेषण करता है और पता लगाता है कि आप फोन किस तरह से इस्तेमाल करते हैं । कुछ दिन इस्तेमाल करने के बाद यह एप रंगीन ग्राफिक्स जनरेट करता है और बताता है कि कौन सा एप ज्यादा डाटा लेता है और आप किसे सबसे ज्यादा कॉल करते हैं । इसमें फोन रिचार्ज करने का बिल्ट इन ऑप्शन है ।