गूगल ने शुरू किया ’अनडू सेंट’ ऑप्शन
गूगल ने यूजर्स के लिए अपनी डिफॉल्ट सेटिंग्स में ’अनडू सेंट’ ईमेल ऑप्शन एक्टिवेट किया है। वर्ष 2006 से यह गूगल लैब्स टूल का हिस्सा था। इस ऑप्शन को एक्टिवेट करने के लिए आपको अपने जीमेल की सेटिंग्स में जाना होगा और वहां पर ’अनडू सेंट’ पर टिक करना होगा। इस ऑप्शन को ऑन करने के बाद अगर आप कोई मेल सेंड करते हैं तो आपको इनबॉक्स के ऊपर पीले रंग के टैब में मैसेज ’योर मैसेज हैज बीन सेंट’ दिखाई देगा। इसके साथ में आपको अनडू का ऑप्शन भी नजर आएगा। इसे दबाने पर आपका मैसेज ड्राफ्ट मेल में बदल जाएगा। इस सुविधा का फायदा है कि आप अपनी गलतियों को सुधारकर दुबारा मैसेज भेज सकते हैं।