शानदार रेंज के लिए एडवेंट ब्लूटूथ हेडसेट 

एडवेंट ईको फोन्ज बीटी 500 एक बेहतरीन ब्लूटूथ हेडसेट है। इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन लगा हुआ है। यह हेडसेट ब्लूटूथ वर्जन वी 3.0 के साथ आता है और 8 से 10 मीटर तक की रेंज ऑफर करता है। ईको फोन्ज बीटी 500 की शक्तिशाली लिथियम आयन बैटरी 4 से 6 घंटों तक म्यूजिक चलाने में मदद करती है। इसके नरम इयर कप्स लंबे समय तक आपका साथ निभाते है। फोल्डेबल होने के कारण इसे कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं। वह बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ बढिया डिजाइन में आता है। इसके अलावा यह एफएम, मिनी यूएसबी चार्ज इंटरफेस और 16 जीबी तक की एक माइक्रोकार्ड एसडी स्लॉट के साथ आता है। म्यूजिक लवर्स में यह काफी पॉपुलर हो रहा है।