स्टिकर्स और जिफ में खुद को पेश करें

कई स्मार्टफोन यूजर्स इंस्टेंट मैसेजिंग एप्स से काफी परिचित होते हैं। वे इनकी मदद में अपने दोस्तों और परिचितों से चैटिंग करते हैं। Bobble Keyboard  एप इस चैटिंग को ज्यादा पर्सनलाइज बनाने की कोशिश करता है। कल्पना करें कि आप जो स्टिकर्स और एनीमेटेड जिफ भेजते हैं, उन पर आपका चेहरा बना हो तो आप एप में ही सेल्फी लेते हैं। यह आपका चेहरा लेता है और इसे कार्टून में तब्दील कर देता है। आप कार्टून इमेज को एडिट कर सकते हैं, गैरजरूरी ऑब्जेक्ट्स हटा सकते हैं, एक बार यह होने के बाद आप चैट एप में बोबल कीबोर्ड पर स्विच कर सकते हैं। इसके बाद आप नॉर्मल तरीके से स्टिकर्स और जिफ इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप यह कीबोर्ड इस्तेमाल करना नहीं चाहते हैं तो आप इमेजेज को गैलेरी में एक्सपोर्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं। स्टोरिज सेक्शन में आपका कार्टून अवतार कॉमिक स्ट्रिप्स पर प्लेस किया जा सकता है। यह कीबोर्ड जेस्चर सपोर्ट करता है। यह एक मजेदार कीबोर्ड है।