आईओएस यूजर्स सीखेंगे नई भाषा 

अब आप मोबाइल फोन एक दिन में पांच मिनट देकर नई भाषा सीख सकते है। इसके लिए आप क्तवचे एप इस्तेमाल कर सकते है। यह एप सुंदर इलस्ट्रेशन का इस्तेमाल करके नए शब्द सिखाता है। यहां आप खेल.खेल में नई भाषा सीख सकते हैं। यहां आपको नया अकाउंट बनाने या लॉग इन
करने की जरूरत नहीं है। यहां आप इंग्लिश, स्पैनिश , फ्रेंच , जर्मन या इटेलियन भाषा में से चुन सकते है। यहां फूड ,नंबर्स जैसी कैटेगिरिज हैं। फ्री वर्जन आपको प्रति भाषा एक दिन में पांच मिनट के लिए आप फेसबुक के माध्यम से साइन अप कर सकते हैं।  आप दोस्तों को आमंत्रित करके 10 से 30 मिनट तक जोड सकते है। इस एप में दो सशुल्क टियर हैं। अतिरिक्त 10 मिनट के लिए आपको 300 रूपये देने होगें और 99 मिनट प्रतिदिन के लिए आपको 900 रूपये का भुगतान करना होगा। यह एप
खासतौर पर आईओएस यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। इस एप की मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आप किसी भाषा में रूचि लेते हैं या नहीं।