जॉयमन करेगा आपकी पूरी सुरक्षा

आजकल हर इंसान के फोन में कई तरह के एप् हैं। आप चाहें तो अपने स्मार्टफोन में सेफ्टी एप्लीकेशन ziman डाउनलोड कर सकते हें। यह एप व्यक्ति की लोकेशन पता कर सकता है। साथ ही इसके आगे व पीछे का कैमरा गुप्त रूप से घटनास्थल के फोटो खींच सकता है और ऑडियो व वीडियो क्लिप भी तैयार कर सकता है। किसी भी स्थिति में अपने बचाव के लिए मोबाइल फोन के पावर बटन को पांच बार दबाकर इस एप को चालू सकता है। जैसे ही यह कुछ सेकंड्स में ही चालू हो जाता है। जैसे ही यह एप शुरू होता है, यह आपके द्वारा दिए गए नम्बर पर चेतावनी भेज देता है। इससे उस नंबर पर मौजूद व्यक्ति को पता लग जाता है कि आप संकट में हैं और आप तक तुरंत सहायता पहुंच जाती है। यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो एप आपको एक नक्शा दिखाता है जिसमें घटना स्थल के पास में उपलब्ध आपातकालीन सेवाओं के बारे में जानकारी होती है। इस एप में विपत्ति में पड़े व्यक्ति की जान बचाने के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की क्षमता है ताकि उसका शीघ्रता से उपचार हो सके।