रखें डाटा और बैलेंस यूजेज पर पैनी नजर
ज्यादातर लोग इस बात का कोई ध्यान नहीं रखते हैं कि स्मार्टफोन के विभिन्न एप्स कितना डाटा इस्तेमाल कर रहे है और वे एसएमएस या डायलर सर्विस एक्सेस कर रहे हैं या नहीं। अब फ्री एप Smartbro Prepaid Tracker की मदद से आप अपने यूजेज को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। यह एप आपके फोन के डायलर विडों पर एक छोटा आइकन जोड़ देता है। यह आपको प्रीपेड कार्ड के अपडेटेड बैलेंस के बारे में जानकारी देता है। यह एक लिस्ट भी तैयार करता है कि प्रति कॉल और एसएमएस पर कितना पैसा काटा गया। यह आपके बैलेंस यूजेज को ट्रैक करने में मदद करता है। यह आपको बताता है कि कौनसा एप ज्यादा खर्च करता है।