कीबोर्ड एप्लीकेशन जो समझे आपको
एक्सप्लोरी (Xploree) अपनी तरह का पहला कीबोर्ड एप है। यह यूजर्स की जरूरतों को पहचानता है और उन्हें तुरंत उनके लिए प्रासंगिक डील ,ऑफर्स , प्रोॅडक्ट या सर्विस से जोडता है। एक्सप्लोरी कई दूसरे फीचर्स जैसे ऑटो करक्ट ,डिक्शनरी , प्रिडिक्टिंग टेक्स्ट ,स्टीकर्स ,इमोजी और थीम्स मुहैया कराता है। यह तरह तरह के इमोशन को पहचान देने वाले 1200 से ज्यादा सिंबल और फन स्टिकर्स इस्तेमाल करता है। यह 50 से ज्यादा एनीमेटेड की बोर्ड थीम ऑफर करता है। प्रेस्टो नामक डिस्कवरी कार्ड्स पर यह आपकी लेखन शैली से आपकी मंशा को भांपकर उसी के अनुसार शब्द लिखने का सुझाव देता है। आप यहां रोजाना कंटेंट फीड एन्जॉय और शेयर कर सकते है और लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर से अपडेट रह सकते है। कम्प्यूटर के स्पेस बार पर एक ही बार स्वाइप करने से आसानी से अपनी भाषा बदलने के 110 से ज्यादा विकल्प मिलते है। इसमेंं आप नए शब्द जोड सकते है। इस कीबोर्ड में सभी डिवाइसेज में जरूरत के हिसाब से किए गए बदलाव के हलए यूनीक यूजर लॉग इन भी होता है।