देवानागरी टाइपफेस वाला कीबोर्ड

अब आप जेडईबी-केएम 2000 एच कीबोर्ड से आसानी से क्षेत्रीय भाषाओं में टाइप कर सकते हैं। इस विशेष कीबोर्ड के साथ आपको अतिरिक्त फॉन्ट डालने की आवश्यकता नहीं होगी, बस यूएसबी में लगाएं और टाइप करें। इस टाइपफेस के साथ आप पुरानी शैली में फिर से बातचीत का आनंद ले सकते हैं। मुडने वाले स्टैंड और देवनागरी लिपि की 113 कुंजियों से लैस होने से बातचीत में सुगमता आती है। कीबोर्ड में प्रयोग में सुगमता के लिए 8 मल्टीमीडिया कुंजियां भी दी गई हैं और इनके साथ छितरी हुई लाल रंग की कुंजियां दी हुई हैं। इसे आसानी से किसी भी डिवाइस में लगाया जा सकता है। यह काफी मजबूत कीबोर्ड है जो लंबे समय तक चलता है।