एप से मिलेंगी तरह तरह की डील्स 

अगर आप एक अच्छा डील एप तलाश कर रहे है तो अब आप Crownit इस्तेमाल कर सकते है। यह लगभग हर कैटेगिरी में डील्स ऑफर करता है। इस एप की मदद से ऑनलाइन फूड ऑर्डर ,शापिंग ,मूवी टिकट खरीद , बिल पेमेंट और गिफ्ट वाउचर खरीद पर कैशबैक रिवॉर्ड प्वॅाइंट मिलते है ।यहां आप अलग अलग टास्क पूरे करके गिफ्ट वाउचर जीत सकते हैं या अतिरिक्त डिस्काउंट प्राप्त कर सकते है। टास्क के रूप में आपको रेस्टोरेंट में चेकअप करने और 299 रूपए से ज्यादा खर्च करने के लिए कहा जा सकता है। ज्यादातर डील एप्स की तरह यहां पर आपको जगह व सर्विस के बारे में जानकारी मिलती है। फूड व इंवेंट जैसी कैटेगिरीज के लिए यहां पर 'स्पिन द व्हील' विकल्प है। आप किसी खास डील के लिए व्हील को स्पिन कर सकते है और 2 से 8 फीसदी तक प्वांइट्स प्राप्त कर सकते है। आप यह एप जितना इस्तेमाल करेंगे , उतना ज्यादा रिवॉर्ड मिलेगा। आप रिवॉर्ड मिलेगा। आप रिवॉर्ड प्वांइट्स से डीटीएच रिचार्ज या गिफ्ट वाउचर ले सकते है। यह आईओएस व एंड्रॉइड के लिए फ्री है।