जानिए यूट्यूब की ट्रिक्स के बारे में

यूट्यूब पर वीडियोज का अंबार लगा हुआ है। यूट्यूब पर आप हर विषय से जुड़े वीडियोज आसानी से सर्च कर सकते हैं। समय के साथ इसने अपने फीचर्स में कई बदलाव किए हैं। अब ऑफलाइन वीडियो भी देख सकते हैं। अगर यूट्यूब पर वीडियो चल रहा है और कीबोर्ड पर K दबाते हैं तो वीडियो रुक जाएगा। दुबारा K दबाते ही वीडियो चलने लगेगा। इसी तरह आप M दबाते हैं तो वॉल्यूम को बंद और शुरू कर सकते हैं। इसी तरह आप यूट्यब के पेज पर राइट साइड पर दिए गए ऑटो प्ले ऑप्शन को स्लाइड करके ऑफ कर दें। इससे कोई भी वीडियो अपने आप प्ले नहीं होगा।