जानें कितना समय बचा है आपके पास 

अब आप बता सकते है कि किसी काम को कितने समय बाद करना है। इसके लिए आप TimeJot नामक एप्लीकेशन की मदद ले सकते है। यह एंड्रॉइड यूजर्स के लिए मुफ्त है। 
उदाहरण के तौर पर अगर आप डेंटिस्ट के पास हर छह महीने में जाते है तो यह एप आपको बता देगा कि पिछली विजिट को कितना समय गुजर चुका है। इस एप का इंटरफेस बहुत आसान है। यह इंवेंट्स की लिस्ट दर्शाता है और बताता है कि पिछली उस काम को कब किया था। इससे आप अगली बार के लिए सचेत हो जाते है और अगली बार के लिए तैयार हो जाते है। हर इंवेंट के लिए आपको नाम , समय और कुछ जानकारियां डालनी पडती है। एक इवेंट में आप मल्टीपल एंट्रीज भी कर सकते है।