डील और डिस्काउंट पर रखे निगाह

हर इंसान को डील्स और डिस्काउंट्स पसंद हैं। ऑफलाइन स्टोर्स में अलग-अलग डिस्काउंट्स के बारे में जानकारी रखना काफी मुश्किल होता है। अब आप एंड्रॉइड के लिए फ्री Shop Bindaas  एप् का इस्तेमाल करके आप अपने इलाके में स्टोर्स द्वारा ऑफर किए जा रहे विभिन्न डिस्काउंट्स के बारे में तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसका मुख्य इंटरफेस मैप पर आपकी लोकेशन दिखाता है। यंहा आप अपने आस-पास के इलाकों में चल रही डील्स को कैटेगिरी के हिसाब से चुन सकते हैं। आप स्टोर्स की कॉन्टेक्ट इन्फॉर्मेशन भी प्राप्त कर सकते हैं। एप् पर फ्री अकाउंट बनाने पर रिवार्ड प्वाइंट्स मिलते हैं। इस एप् में एक मर्चेन्ट ऑप्शन भी है।