फोटो को व्यवस्थित करने का नया तरीका 

अगर आप अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर फोटोज को अच्छी तरह से व्यवस्थित करना चाहते हैं तो Scene एप की मदद ले सकते है। अगर आपके पास हजारों फोटोग्राफ्स हैं तो आप इससे बडे कोलाज में क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर में फोटोज को अरेंज कर सकते है। इसमें तारिख भी नजर आती है। आप िंंकसी भी तारीख पर टैप करेगें तो एप कैलेडर मोड में आ जाएगा। इससे आप फोटोज को तारीख के हिसाब से देख सकते है। आपके पास कितने भी ज्यादा फोटोज हों, यह एप बहुत तेजी से खुलता है। इससे आप एक हजार फोटोज वाले  एलबम्स तैयार कर सकते हैं। आप हर फोटो का कैप्शन लिख सकते है। इस एप से आप आसानी से फोटोज को शेयर भी कर सकते हैं।