न्यूजहंट पर खबरों का अंबार
अगर आप दिनभर ताजातरीन खबरों पर नजर रखना चाहते हैं तो इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं हैं। अपने स्मार्टफोन में Newshunt एप डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें। वैसे तो आज हर समाचार पत्र ने खुद का एप लॉन्च कर दिया है, पर न्यूजहंट आपको 12 भाषाओं में 80 से ज्यादा स्थानीय समाचार पत्र उपलब्ध करवाता है। इसका इंटरफेस बहुत आसान है।यहां आप फॉन्ट साइज और बैकग्राउंड कलर बदल सकते है।यहां आप फं्रट पेज की खबरों के साथ साथ खास विषयों की खबरें भी पढ सकते है। मजेदार बात यह है कि आप खबरों को फेसबुक पर शेयर भी कर सकते है। न्यूजहंट पर नोटिफिकेशन भेजने की खास सुविधा भी उपलब्ध है।