अब आसानी से करें एप्स में स्विचिंग
एंड्राइड पर मल्टीपल रनिंग एप्स के बीच में स्विचिंग करने से आप तेजी से काम कर पाते हैं। अब आप फ्री Swichr एप की मदद से डिफॉल्ट तरीके की बजाय आसानी से स्विच कर सकते हैं। स्विचर एप में एप मेन्यू के लिए टचस्क्रीन पर लेफ्ट ये स्वाइप इन करना पड़ेगा। स्विचर की मदद से एप स्विच करते समय आपको स्क्रीन पर टैप और होल्ड करना होगा। अगर आप स्क्रीन से फींगर उठाते हैं तो एप बंद हो जाएगा। इसका फ्री वर्जन एड सपोर्टेड है। एड हटाने के लिए आप इस एप का प्रो वर्जन 124 रुपए में खरीद सकते हैं। प्रो वर्जन में आपको कई उपयोगी फीचर्स जैसे जेस्चर्स, एप्स के लिए ब्लैक/व्हाइट लिस्ट और कस्टमाइजेशन इफेक्ट मिल जाते हैं।