अब लें शानदार वॉलपेपर्स का मजा
क्या आप अपने स्मार्टफोन पर एक जैसा वॉलपेपर या कॉलर स्क्रीन देखते-देखते बोर हो चुके है? ऐसे में आप 123on एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एप इमेज के बजाय एचडी वीडियो ऑफर करता है। इसके डाटाबेस में अलग-अलग विधाओं के लाइसेंस्ड वीडियों हैं। आप अपनी पसंद का वीडियो चुन सकते हैं और इसे किसी खास कॉन्टैक्ट के लिए इनकमिंग कॉलर स्क्रीन वॉलपेपर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो सभी इनकमिंग कॉल्स के लिए वॉलपेपर सेट कर सकते हैं। अगर आपका कोई दोस्त इस एप को इस्तेमाल करता है तो आप उसे खास वीडियो भेज सकते हैं जो आपके द्वारा कॉल पर दिखाई देगा। एंडॉ्रइड यूजर्स के लिए यह एप फ्री है।