अब शॉपिंग का बस एक ठिकाना

आज के दौर में ढेरों ई-कॉमर्स वेबसाइट्स हो गई हैं। ज्यादातर वेबसाइट्स अपना खुद का एप डाउनलोड करने पर ऑफर देती हैं, पर फोन के स्पेस के कारण आप ज्यादा एप्स डाउनलोड नहीं कर सकते। ऐसे में आप एंड्रॉइड के लिए फ्री Shop All  एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी मदद से सिंगल इंटरफेस से मल्टीपल शॉपिंग वेबसाइट्स को एक्सेस किया जा सकता हे। एप को इस्तेमाल करने के लिए किसी तरह के रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। मैन विंडो तीन हिस्सों में बंटी हुई है- शॉपिंग, सर्विस और अबाउट अस। शॉपिग और सर्विस विंडो शॉपिंग की कैटेगिरी चुन सकते हैं। जब आप शॉपऑल से शॉपिंग करेंगे तो उस खास एप के ऑफर नहीं मिलेंगे।