अब आप भी बन सकते है डीजे
क्या आप खुद की कल्पना एक डीजे के रूप में करते है? अब आप DJ Studio 5 एप की मदद से अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर बेसिक ट्रैक मिक्सिंग और इफैक्ट्स डाल सकते है। यह एप एंड्राइड डिवाइसेज के लिए मुफ्त है। हो सकता है कि आपको पता न हो कि डीजे कंसाल किस तरह काम करता है। जब आप एप खोलते है तो आपको दो डिथ्जटल टर्नटेबल्स नजर आते है। आप अपने डिवाइस की लाइब्रेरी से दोनो ओर एपी 3 सॉन्ग लोड कर सकते है। एप से ब्रेक , गेन ,रिवर्ब , 3 डी जैसे इफेक्ट्स डाले जा सकते है। एप में एक हेल्प सेक्शन भी बना हुआ है। गौरतलब है कि टैबलेट की बडी स्क्रीन पर सभी कंट्रोल्स को एक्सेस करना काफी आसान रहता है।