अब आप तुरंत सीखें वेबसाइट बनाना 

अब भी वेबसाइट तैयार करना एक कठिन कार्य माना जाता है। अगर आप अपने लिए एक वेबसाइट बनवाना चाहते हैं तो आपको कुछ न कुछ रकम चुकानी पडेगी। इस समस्या को सुलझाने के लिए डोमेन प्रोवाइडर बिगरॉक ने वेबसाइट impress.ly लॉन्च की है। यह स्टैंडअलोन एप नहीं है, पर डेडिकेटेड वेबसाइट बिल्डिंग और होस्टिंग सर्विस है। कोडिंग या वेबसाइट बिल्डिंग की नॉलेज न होने पर भी आप आसानी से मोबाइल फ्रेडंली वेबसाइट तैयार कर सकते है और मिनटों में उसे लाइव कर सकते है। जब आप अकांउट बना लेते हैं तो आपको एक विजार्ड इंटरफेस दिखता है जो क्विक सेटअप से गाइड करता है। आप स्टाइल ,रंग और सेक्शन का चुनाव कर सकते हैं। अगर आपका पहले से ही फेसबुक बिजनेस पेज है तो आप वेबसाइट को इससे लिंक कर सकते है और आपकी वेबसाइट अपने आप मशहूर होने लगेगी। आप डमी टेक्स्ट व आइकन्स से वेबसाइट का लाइव प्रिव्यू प्राप्त कर सकते है। इसका इंटरफेस सरल है। यहां पर आप एक ईकॉमर्स स्टोर भी तैयार कर सकते हैं।